टाटा मोटर्स की CV यूनिट कल BSE और NSE पर लिस्ट होगी

मुंबई। टाटा मोटर्स की कॉमर्शियल व्हीकल (CV) यूनिट कल यानी 12 नवंबर को BSE और NSE पर लिस्ट होने जा रही है। कंपनी ने डिमर्जर के तहत पैसेंजर व्हीकल और कॉमर्शियल व्हीकल बिजनेस को अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में बांट दिया है।

  • CV यूनिट का नया नाम: टाटा मोटर्स लिमिटेड
  • पैसेंजर व्हीकल यूनिट: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (TMPVL)

डिमर्जर का विवरण

  • डिमर्जर 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी
  • TMPVL में पैसेंजर व्हीकल, EV और JLR रहेगी
  • CV बिजनेस नई कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड में रहेगा
  • CV यूनिट को गिरीश वाघ लीड करेंगे

शेयरधारकों को लिस्टिंग का फायदा

  • रिकॉर्ड डेट: 14 अक्टूबर 2025, एंटाइटलमेंट रेश्यो: 1:1
  • कुल 368.23 करोड़ शेयर अलॉट हुए, अब ट्रेडिंग के लिए तैयार
  • शेयर ट्रेडिंग कोड: ‘T’, फेस वैल्यू ₹2
  • लिस्टिंग प्राइस अनुमान: ₹320–₹470

टैक्स नियम

  • डिमर्जर पर शेयर मिलने से कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं
  • टैक्स तभी लगेगा जब शेयर बेचा जाएगा
  • LTCG 12.5% केवल ₹1.25 लाख से ऊपर गेन पर

कंपनी का तर्क और भविष्य की दिशा

  • CV और PV बिजनेस अलग-अलग ग्रोथ साइकिल में हैं
  • CV बिजनेस का मार्केट शेयर 37%+
  • PV बिजनेस EV और JLR पर फोकस
  • अलग होने से स्वतंत्र मैनेजमेंट, कैपिटल अलोकेशन और ग्रोथ के अवसर
  • CV यूनिट अब अशोक लेलैंड जैसी कंपनियों से तुलना होगी
  • PV यूनिट मारुति और महिंद्रा जैसी कंपनियों से तुलना होगी
  • अलग-अलग डिविडेंड पॉलिसी और वैल्यू अनलॉक की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button