अछती गांव में बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और विदेशी करेंसी गायब

आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम अछती में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गांव निवासी राजवीर चौहान के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और करीब बीस हजार रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी (बहरीन दीनार) चोरी कर ली। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात राजवीर चौहान अपने परिवार के साथ नए मकान में सोने चले गए थे। पुराने घर में उन्होंने ताला लगाकर चाबी सामने रखी थी। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए ताला तोड़ा और घर के भीतर प्रवेश किया। अलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के आभूषण, पायल, कंगन, माथ टीका सहित अन्य कीमती सामान और विदेशी करेंसी लेकर फरार हो गए।

सुबह खुला चोरी का राज

मंगलवार सुबह जब परिजन पुराने घर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा मिला। अंदर अलमारी खुली थी और जेवरात व करेंसी गायब थे। परिवार के लोगों ने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी आलापुर थाने को दी गई।

सूचना पर थाना अध्यक्ष आलापुर अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसआई राहुल कुमार व अरुण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।

Related Posts

अम्बेडकरनगर में 141 ईसीसीई एजुकेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित

अम्बेडकरनगर। जनपद में प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 141…

Continue reading
पाकिस्तान में मस्जिद हमले के विरोध में मीरानपुर में धरना

अकबरपुर (अम्बेडकरनगर)। पाकिस्तान में मस्जिद के भीतर हुए आत्मघाती हमले में शिया समुदाय के लोगों की मौत के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मीरानपुर स्थित बड़ा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *