नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले मोदी ने अपने कार्यकाल के 4399 दिन पूरे कर लिए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru के नाम था, जिन्होंने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4398 दिनों तक पद संभाला था।
प्रधानमंत्री मोदी के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों ने उनका स्वागत करते हुए तालियां बजाईं और विशेष प्रस्ताव पारित किया। देशभर में भाजपा और एनडीए नेताओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना, हवन और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से खुशी जताई।
वहीं कांग्रेस ने इस उपलब्धि पर सवाल उठाते हुए इसे स्वयं घोषित और संदिग्ध तरीके से गढ़ी गई उपलब्धि बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हुई हैं।
बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने के लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक में ‘विकसित भारत-2047’ के रोडमैप, केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय तथा विकास योजनाओं पर भी चर्चा होगी।









