पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की आत्महत्या के लिए पड़ोसिन पर आरोप लगाया है। चुन्नू खेड़ा आश्रम कॉलोनी निवासी नेहा निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति शिवम निगम के साथ पड़ोस की सोनिया का अवैध संबंध था और उसने उन्हें धमकी देकर मानसिक तनाव में डाला।

पड़ोसिन पर गंभीर आरोप

नेहा ने बताया कि सोनिया ने शिवम निगम के साथ शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो व तस्वीरें बना लीं। इन वीडियो और तस्वीरों के आधार पर सोनिया ने शिवम को धमकी दी कि यदि उन्होंने पत्नी और बच्चों को नहीं छोड़ा, तो वह उन पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा देगी।

शिवम ने नेहा को बताया कि सोनिया ने जबरदस्ती शराब पिलाकर संबंध बनाए, जिससे वे मानसिक तनाव में रहने लगे।

पति ने फांसी लगाई

नेहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को किसी निजी काम से घर बाहर जाने के दौरान उनके पति ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नेहा ने आरोप लगाया कि उनकी मौत के लिए सोनिया जिम्मेदार है।

पुलिस ने नेहा की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button