लखनऊ में ट्रैफिक अवेयरनेस रैली में विंटेज कार-बाइक का जलवा

लखनऊ। रविवार को लखनऊ की सड़कों पर विंटेज कार और बाइक रैली ने लोगों का ध्यान खींचा। इस रैली में 40 विंटेज कारें और 5 विंटेज बाइक शामिल थीं। रैली हजरतगंज चौराहे से शुरू होकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाप्त हुई। लोग कार-बाइक के साथ सेल्फी लेने में जुटे रहे।

गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। रैली में 104 साल पुरानी बेबी ऑस्टिन और 1927 की फोर्ड कार का खास आकर्षण रहा। इसमें एक्टर आशा पारेख की कार भी शामिल थी।

विंटेज कारों के शौकीन बताते हैं कि उनके पास फोर्ड और BSA जैसी ऐतिहासिक कार-बाइकें हैं। शौकीन अब्दुल हफीज ने कहा, “मेरे पास 1927 मॉडल की फोर्ड कार है, जो आज भी मस्त चलती है।” फहद अली ने बताया, “मेरे पास द्वितीय विश्व युद्ध से पहले की BSA बाइक है, जिसका इस्तेमाल इंग्लिश सैनिक करते थे।”

अनुज राजपूत ने साझा किया कि उनके बड़े पिता ने आशा पारेख से यह विंटेज कार खरीदी थी, जिसे परिवार ने तब से संभालकर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button