2 महिला तस्कर 3.11 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार

लखनऊ। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को 3.11 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 21.77 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली हेरोइन लेकर जा रही थीं।

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

DRI अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली कि न्यू जलपाईगुड़ी-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहीं दो महिलाओं के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ है। सूचना के आधार पर DRI टीम ने चारबाग स्टेशन पर निगरानी शुरू की और ट्रेन के पहुंचते ही दोनों महिलाओं की पहचान कर उनके बैग की तलाशी ली।

तलाशी में बैगों के अंदर छिपाकर रखे कई पैकेट मिले। पैकेट में रखे सफेद पाउडर की मौके पर NDPS फील्ड टेस्टिंग किट से जांच की गई, जो हेरोइन निकला।

पूछताछ में जुटी DRI टीम

DRI अधिकारियों के अनुसार, बरामद हेरोइन का कुल वजन 3.110 किलो है। दोनों महिला तस्करों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी नेटवर्क और इसके पीछे सक्रिय गैंग का पता लगाया जा रहा है।

क्या है हेरोइन?

हेरोइन एक मानव निर्मित अत्यधिक नशेड़ी पदार्थ है। इसमें मार्फिन मौजूद होता है, जो मेडिकल क्षेत्र में पेनकिलर के रूप में प्रयोग होता है। अफीम और एसिटिक के मिश्रण से हेरोइन तैयार की जाती है। इसका केमिकल फॉर्मूला डाइएसिटिल मार्फिन है। यह नशा आमतौर पर सूंघकर किया जाता है और मानसिक व शारीरिक क्षमता को तेजी से कमजोर कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button