वाराणसी में हवा खराब, AQI 250 तक पहुंचा, बुजुर्ग और बच्चों के लिए चेतावनी

सुबह धुंध से शहर ढका, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

ट्रैफिक, निर्माण और औद्योगिक धुआं प्रदूषण बढ़ाने की मुख्य वजह

विशेषज्ञों ने लोगों को घर के अंदर रहने और मास्क पहनने की सलाह दी

वाराणसी। शहर में शुक्रवार की सुबह धुंध और प्रदूषण ने लोगों की सांसें रोक दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 250 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। इस स्तर की हवा बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।

शहर के प्रमुख मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी हवा की गुणवत्ता खराब रही। भेलूपुर में AQI 230, अर्दली बाज़ार 228, मलदहिया 231, बीएचयू 240 और निराला नगर 235 दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट है कि पूरे शहर में वायु गुणवत्ता में गिरावट महसूस की जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हवा खराब होने की वजह बढ़ता ट्रैफिक, निर्माण कार्यों से उठने वाली धूल, ठंड के मौसम में हवा का भारीपन और औद्योगिक धुआं है। मौसम विभाग ने बताया कि हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण में ऊपर नहीं उठ पा रहे, जिससे शहर की हवा में जमा हो रहे हैं।

डॉक्टरों ने सलाह दी है कि ऐसे मौसम में लोग घर के अंदर ज्यादा समय बिताएं, N95 या उच्च गुणवत्ता वाले मास्क पहनें, पानी अधिक पिएं और सुबह की सैर या बाहर का काम कुछ दिनों तक टालें।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *