तिवारीपुर की सड़कों पर अफसर की गाड़ी फंसी

अफसर की गाड़ी कीचड़ में धंसी, दोपहिया पर निकलना पड़ा आगे

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिला स्तर का अधिकारी गांव में निरीक्षण के दौरान कीचड़ भरी सड़क पर फंस गया। सड़क की हालत इतनी खराब थी कि आधिकारिक वाहन आगे नहीं बढ़ पाया। मजबूरन अधिकारी को गाड़ी छोड़कर दोपहिया वाहन पर बैठकर गांव के अंदर जाना पड़ा।

यह दृश्य आसपास मौजूद ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की जमकर किरकिरी हो रही है।

तिवारीपुर में विकास के दावों पर बड़ा सवाल

तिवारीपुर गांव, कटहरी ब्लाक का हिस्सा है। ग्रामीण लंबे समय से यहां सड़क सुधार की मांग करते रहे हैं, लेकिन दावा किया जाता रहा कि विकास कार्य प्रगति पर हैं। वायरल वीडियो ने इन दावों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार हल्की बारिश भी होती है तो सड़क पर कीचड़ इतना बढ़ जाता है कि पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कई बार बीमारों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button