वाराणसी में दहेज विवाद में दुल्हन ने शादी से किया इनकार

वाराणसी। शिवपुर के बसही स्थित मंगल मंडपम में रविवार शाम एक शादी दहेज विवाद की वजह से बिगड़ गई। बारात और स्वागत समारोह के दौरान दूल्हा और उसकी मां ने तय दहेज में से 25 हजार रुपए तुरंत देने की मांग की, जिसके बाद दुल्हन ने खुद ही शादी करने से इंकार कर दिया और पुलिस को सूचना दी।

दुल्हन ने स्वागत में किया डांस

रविवार शाम बारात जनवासे से मंगल मंडपम पहुंची। नाश्ता और पानी के बाद बाराती बैंड-बाजे के साथ डांस करते हुए मंडपम की तरफ बढ़े।
दुल्हन चांदनी लाल लहंगा और चुनरी में सज-धजकर स्टेज पर जयमाल के लिए पहुंची।

दहेज विवाद से रुकी शादी

जयमाल के समय दूल्हा ने दुल्हन को जयमाल पहनाने से मना कर दिया
कारण: दहेज में तय 2 लाख रुपए में से 25 हजार रुपए बकाया थे।

दुल्हन के पिता राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने समझाने और भरोसा देने की कोशिश की, लेकिन दूल्हे के परिवार ने किसी भी तरह से मानने से इंकार कर दिया।
अंततः पिता ने रिश्तेदार से उधार लेकर 25 हजार रुपए दूल्हे की मां को दिए। इसके बाद ही दूल्हे ने दुल्हन को जयमाल पहनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button