बी.एन.के.बी.पी.जी कॉलेज ने मनाया 57वां स्थापना दिवस

अकबरपुर (अम्बेडकरनगर)। जिले के प्रतिष्ठित महाविद्यालय बी.एन.के.बी.पी.जी कॉलेज ने बुधवार को अपना 57वाँ स्थापना दिवस उत्साह, ऊर्जा और भव्यता के साथ मनाया। महाविद्यालय ने इस अवसर पर अपनी सुदीर्घ 57 वर्ष की गौरवशाली शैक्षिक यात्रा और उपलब्धियों को याद करते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया।

खेल प्रतियोगिताओं से मिला उत्साह, प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध समिति सदस्य आनंद दूबे, पूर्व प्राचार्य अवधेश त्रिपाठी और प्राचार्य शुचिता पांडेय द्वारा फीता काटकर खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ से हुई।

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
बालक वर्ग में–
• प्रथम: शिवम कुमार
• द्वितीय: दिग्विजय सिंह
• तृतीय: अमित यादव

बालिका वर्ग में–
• प्रथम: उजाला भारती
• द्वितीय: इकरा
• तृतीय: माधुरी

रस्साकस्सी प्रतियोगिता भी दिन की खास आकर्षण रही।
बालक वर्ग में एनसीसी टीम ने वारियर्स टीम को हराकर खिताब जीता।
बालिका वर्ग में भी एनसीसी टीम ने बी.एड. टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राचार्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है और खेल गतिविधियाँ उनके व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

संविधान दिवस पर शपथ, डॉ. अम्बेडकर को किया नमन

स्थापना दिवस के साथ ही महाविद्यालय में संविधान दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य ब्रजेश कुमार रजक ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कराया और सभी उपस्थित विद्यार्थियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में छात्रों ने संविधान के मूल्यों को अपनाने और राष्ट्रहित में योगदान का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button