सीएम योगी आज दिल्ली दौरे पर

लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (25 अक्टूबर) दिल्ली दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री इन नेताओं को जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण का निमंत्रण देंगे और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।

जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण

सीएम योगी सुबह 11 बजे नोएडा पहुंचेंगे और वहां जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। अफसरों से एयरपोर्ट निर्माण कार्य और तैयारियों की जानकारी लेंगे। जेवर एयरपोर्ट 1334 हेक्टेयर में विकसित किया जा रहा है। उद्घाटन 30 अक्टूबर को होगा और 45 दिनों के भीतर उड़ान संचालन शुरू होने की संभावना है।

दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से बैठक

निरीक्षण के बाद सीएम योगी दिल्ली के उत्तर प्रदेश सदन पहुंचेंगे। यहां वे पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। बैठक में आगामी चुनावी रणनीति और संगठन संबंधी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

जेवर एयरपोर्ट की विशेषताएं

पहले चरण में एयरपोर्ट को बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता सहित 10 प्रमुख शहरों से जोड़ा जाएगा। इसका निर्माण स्विस कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल कर रही है, जो अगले 40 साल तक संचालन करेगी। पहले चरण की क्षमता 1.2 करोड़ पैसेंजर की है। इंडिगो एयरलाइंस सबसे पहले अपनी सेवाएं शुरू करेगी।

26 अक्टूबर को गाजियाबाद में कार्यक्रम

सीएम योगी अगले दिन 26 अक्टूबर को गाजियाबाद में रहेंगे। यहां वे यशोदा हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

Back to top button