लखनऊ में 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान के गेटों का जलवा

शिविर कला और पायनियरिंग कौशल के मॉडल प्रदर्शित

देशभर के प्रतिभागी सीख और प्रेरणा लेने पहुंचे

गेटों के सामने सेल्फी लेने की हुई सोशल मीडिया पर चर्चा

लखनऊ। 19वीं राष्ट्रीय स्काउट-गाइड जंबूरी में राजस्थान के कलाकारों द्वारा तैयार किए गए स्काउट और गाइड गेट ने देशभर से आए प्रतिभागियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। ये गेट न केवल राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और शिविर कला को प्रदर्शित कर रहे हैं, बल्कि स्काउटिंग की गतिविधियों और कौशल सीखने का अनूठा मंच भी हैं।

राजस्थान की संस्कृति और स्काउटिंग कौशल का संगम
सीओ स्काउट बीकानेर, जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राज्य दल ने लड़कों के लिए स्काउट गेट और लड़कियों के लिए गाइड गेट तैयार किए हैं। इन गेटों का डिज़ाइन राजस्थान की पारंपरिक लोक-कलात्मक शैली जैसे मांडणा पैटर्न, लोक आकृतियां और मरुधरा की पहचान दर्शाने वाले तत्वों से प्रेरित है।

शिविर कला और प्रशिक्षण के मॉडल
गेट के भीतर कई आकर्षक मॉडल बनाए गए हैं, जिनमें पायनियरिंग स्ट्रक्चर, टेंट निर्माण, गांठ-बंधन, फर्स्ट एड, आपदा प्रबंधन उपकरण और शिविर व्यवस्था जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इन मॉडलों के माध्यम से स्काउट्स सीधे प्रशिक्षण और अनुशासन से परिचित हो सकते हैं।

सिखाने के साथ प्रेरणा का माध्यम
राजपुरोहित ने बताया कि राजस्थान दल का उद्देश्य केवल सुंदर गेट बनाना नहीं था, बल्कि इसे एक शिक्षण-प्रदर्शन मंच के रूप में विकसित करना था। मॉडलों के माध्यम से प्रतिभागी शिविर जीवन में आवश्यक आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता और टीम भावना के जीवंत उदाहरण देख सकते हैं।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *