- 1 से 11 जुलाई तक 180 मिमी बारिश दर्ज
- दिन में हल्के बादल छाने की संभावना
- मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
आगरा में रविवार को मौसम साफ रहा और सुबह से तेज धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई तक आंधी और बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होगी और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। हालांकि दिन में हल्के बादल छाने की संभावना बनी रहेगी, लेकिन बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं।
एक जुलाई से 11 जुलाई तक आगरा में 180 मिमी बारिश दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश और बूंदाबांदी हुई थी, जिससे कुछ राहत मिली थी।









