आगरा में हवा की गुणवत्ता मॉडरेट, आवास विकास क्षेत्र सबसे प्रदूषित

शुक्रवार सुबह शहर के आवास विकास क्षेत्र का AQI 180 दर्ज

रोहता और संजय प्लेस में AQI 170, शाहजहां गार्डन की हवा भी ठीक नहीं

गुरुवार के मुकाबले थोड़ा सुधार, फिर भी मॉडरेट श्रेणी

आगरा। शुक्रवार सुबह शहर के आवास विकास क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब रही। इस क्षेत्र का AQI 180 दर्ज किया गया, जबकि शहर का औसत 157 रहा। शहर के दूसरे सबसे प्रदूषित क्षेत्र रोहता और संजय प्लेस में AQI 170 था। ताजमहल के पास शाहजहां गार्डन की हवा भी अधिक स्वच्छ नहीं है।

गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को AQI में थोड़ा सुधार जरूर हुआ, लेकिन यह मॉडरेट श्रेणी में ही रहा। इस स्तर पर सामान्य लोगों को कोई गंभीर समस्या नहीं होती, लेकिन संवेदनशील लोग जैसे बुजुर्ग, छोटे बच्चे और अस्थमा या अन्य सांस संबंधी रोग वाले हल्की परेशानी महसूस कर सकते हैं। इन्हें सुबह और शाम के समय ज़्यादा देर तक बाहर रहने से बचना चाहिए।

नगर निगम ने शहर की अधिकांश सड़कों पर पानी छिड़काव कर धूल को कम करने का प्रयास किया है। इसके अलावा मेट्रो निर्माण कार्यस्थलों पर भी लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *