पूर्वांचल का ऐतिहासिक गोविंद साहब मेला धूमधाम से शुरू

अंबेडकरनगर। पूर्वांचल के सबसे पुराने और विशाल मेलों में गिना जाने वाला गोविंद साहब मेला शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ धूमधाम से शुरू हो गया। मेला मुख्य द्वार पर जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय और कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने फीता काटकर मेला उद्घाटन किया।

जिला पंचायत और मठ प्रशासन द्वारा संचालित इस मेले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है। उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण को लेकर अंतिम रूप से तैयारियों का निरीक्षण किया।

स्नान महोत्सव से मेले को मिलेगा रौनक

मेला आगामी शनिवार रात 12 बजे से शुरू होने वाले स्नान महोत्सव के साथ अपने चरम पर पहुंचेगा। यह महोत्सव गोविंद दशमी के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। श्रद्धालु पवित्र सरोवर में स्नान कर आशीर्वाद लेते हैं।

सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए सरोवर के चारों ओर बैरीकेडिंग की गई है। इसके अलावा, महिलाओं के लिए अलग चेंजिंग रूम बनाए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर परिसर में रंग-रोगन और सफाई का कार्य अंतिम चरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button