अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

अंबेडकरनगर। अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चल रहे अभियान के तहत बसखारी पुलिस ने बीती रात्रि एक बड़ी सफलता हासिल की। थाना बसखारी पुलिस ने संदिग्ध वाहन जांच के दौरान एक व्यक्ति को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गोलपुर तिराहा पर चेकिंग में मिली सफलता

29/30 नवंबर की रात बसखारी पुलिस टीम गोलपुर तिराहा किछौछा पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ सफेद रंग की वैगनार कार से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सतर्कता बढ़ाई और कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

वाहन संख्या HR55AA0105 (मारुति सुजुकी वैगनार) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार व्यक्ति दिनेश कुमार सिंह (उम्र 47 वर्ष), निवासी जल्दीपुर, थाना कटका, अंबेडकरनगर को हिरासत में ले लिया गया।

तलाशी में मिला अवैध असलहा

जामा तलाशी में पुलिस ने आरोपी के पास से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और 32 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया। असलहा रखने के संबंध में आरोपी कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

बरामदगी के बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को कब्जे में ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button