
अम्बेडकरनगर। थाना कटका क्षेत्र में आयोजित हो रहे गोविन्द साहब मेला का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव ने किया। इस दौरान मेला परिसर, मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थलों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया गया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दिए कड़े निर्देश
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि
हर समय सतर्कता बनाए रखें,
भीड़ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें,
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना दें,
तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहने दें।
उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले लोग सुरक्षित और सहज महसूस करें, यह पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंधन
पुलिस प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
मुख्य द्वारों पर चेकिंग की व्यवस्था, मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
मेले में लगे दुकानों और झूलों के आसपास भी सुरक्षा कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है, जिससे किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
भीड़ नियंत्रण पर विशेष फोकस
एएसपी पूर्वी ने निर्देश दिया कि मेले में भीड़ बढ़ने की स्थिति में समय से वैकल्पिक मार्ग और निकास व्यवस्था सक्रिय कर दी जाए।
उन्होंने पुलिस टीमों से कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया जाए, ताकि अफरा-तफरी की स्थिति न बने।









