लखनऊ में 2.3 किलोमीटर लंबा फोरलेन फ्लाईओवर बनेगा

लखनऊ। लखनऊ में ला-मार्टीनियर कॉलेज से जी-20 रोड तक 2.3 किलोमीटर लंबा फोरलेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह फ्लाईओवर 1090 चौराहा, कालीदास मार्ग और विक्रमादित्य मार्ग को सीधे शहीद पथ, इकाना स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय, एयरपोर्ट और अयोध्या रोड से जोड़ेगा।

प्रोजेक्ट लागत और निर्माण अवधि

कुल लागत: 315 करोड़ रुपए

निर्माण एजेंसी: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए)

निर्माण की योजना: अगले महीने से

अनुमानित निर्माण समय: 18-20 महीने

फायदा: जाम कम और सफर आसान

फ्लाईओवर बनने के बाद 10 लाख लोगों को रोज़ाना जाम से राहत मिलेगी।

गोमती नगर, बिजनौर, आशियाना, मोहनलालगंज और सुल्तानपुर रोड से मुख्य शहर तक की यात्रा अब 20-25 मिनट में पूरी होगी।

शहीद पथ, सुल्तानपुर रोड और गोमती नगर की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक दबाव करीब 30 प्रतिशत तक कम होगा।

प्रतिदिन 50-60 हजार वाहन इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल करेंगे, जिससे अन्य सड़कों पर जाम भी घटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button