अंबेडकरनगर में ‘अमृत सरोवर’ योजना फेल

हजपुरा, अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील के ग्राम लारपुर और सिकंदरपुर में सरकार की जनहितकारी “अमृत सरोवर” योजना पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। योजना के तहत संरक्षित किए जाने वाले तालाब की हालत गंभीर रूप से बिगड़ चुकी है। तालाब सूखकर खेल-कूद के मैदान में तब्दील हो गया है, जिससे न केवल जल संरक्षण की मूल भावना ठंडी पड़ गई है, बल्कि क्षेत्र के पशुधन और ग्रामीणों के लिए पानी की गंभीर समस्या भी उत्पन्न हो गई है।

सूख चुका तालाब, ग्रामीण परेशान

स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब का सूख जाना प्रशासनिक उपेक्षा का स्पष्ट संकेत है। पशु पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन तालाब की सुरक्षा और संरक्षण के नाम पर केवल कागजी कार्रवाई हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान और अधिकारी तालाब को सुरक्षित दिखाने की रिपोर्ट बना कर उच्च अधिकारियों को भेज रहे हैं, जबकि जमीन पर तालाब पूरी तरह खाली हो चुका है।
“जानवरों तक को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा, तालाब पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है,” ग्रामीणों ने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button