प्रयागराज में रेप आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी मुर्शरफ पूरामुफ्ती इलाके में एनकाउंटर के दौरान पकड़ा गया

प्रयागराज। प्रयागराज में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी मुर्शरफ को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई थीं।

पूरामुफ्ती इलाके में छापेमारी के दौरान जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य के अनुसार, आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। मौके से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

इसी घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल देखने को मिली। पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वे आरोपी को कड़ा सबक सिखाने की बात कहते नजर आए और अतीक अहमद तथा अशरफ का भी उल्लेख किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button