लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे, हवा की गुणवत्ता भी खराब

लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे, अधिकतम 24 डिग्री के आसपास

तालकटोरा क्षेत्र की हवा का AQI 234, ऑरेंज लेवल में खराब दर्ज

अन्य क्षेत्रों का AQI: अलीगंज 192, लालबाग 177, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 159, गोमतीनगर 146, कुकरैल 109

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ठंड का असर बढ़ गया है। मंगलवार और बुधवार की रातों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। सुबह धूप खिलने के बाद मौसम साफ दिखा, लेकिन हवा की गुणवत्ता कई इलाकों में अभी भी खराब बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

हवा की गुणवत्ता (Air Quality Index – AQI)

सुबह तालकटोरा क्षेत्र की हवा का लेवल खराब (AQI 234, ऑरेंज लेवल) रहा। वहीं अन्य क्षेत्रों का AQI इस प्रकार रहा:

  • अलीगंज: 192
  • लालबाग: 177
  • अंबेडकर यूनिवर्सिटी: 159
  • गोमतीनगर: 146
  • कुकरैल: 109

6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 170 (मॉडरेट, यलो जोन) दर्ज किया गया। बुधवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, पूरे लखनऊ का गुणवत्ता सूचकांक 200 रहा।

ठंड सामान्य से ज्यादा रहने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार लखनऊ और प्रदेश में ठंड सामान्य से ज्यादा सर्द रहने की संभावना है। नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री कम और अधिकतम तापमान 1-3 डिग्री कम रहा।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में ला नीना परिस्थितियां कमजोर होते हुए भी बनी हुई हैं, जबकि हिंद महासागर का नेगेटिव इंडियन ओशन डाइपोल तटस्थ स्थिति की ओर बढ़ रहा है। इन दोनों प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से दिसंबर से फरवरी तक प्रदेश में औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

पूर्वांचल के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर ज्यादातर क्षेत्रों में शीतलहर के दिनों की संख्या सामान्य से 2-5 दिन ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button