अम्बेडकर नगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की अनुमति और नोडल सेंटर KGMU लखनऊ के पर्यवेक्षण में तीन दिवसीय Basic Course in Medical Education (BCME) प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 से 5 दिसम्बर 2025 तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह राष्ट्रीय स्तर का अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षकों को दक्षता-आधारित चिकित्सा शिक्षा (CBME) और आधुनिक शिक्षण–अधिगम पद्धतियों से सशक्त बनाने पर केंद्रित रहा।
30 चिकित्सा शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक किया सहभाग
कॉलेज के विभिन्न विभागों से 30 शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। प्रतिभागियों ने पूरे समर्पण के साथ सभी गतिविधियों में हिस्सा लिया और नए शिक्षण कौशलों को practically समझा।
प्रशिक्षण का संचालन Medical Education Unit (MEU) और Curriculum Committee की टीम ने किया।
प्रधानाचार्य और MEU Coordinator के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न
प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव के संरक्षण और MEU Coordinator डॉ. मुकेश राना के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
उद्घाटन सत्र में दोनों वरिष्ठ शिक्षाविदों ने NMC द्वारा निर्धारित अद्यतन मानकों और सतत शिक्षक प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि BCME कार्यक्रम आधुनिक चिकित्सा शिक्षा के लिए अनिवार्य आधार तैयार करता है।
प्रशिक्षण संचालन में वरिष्ठ शिक्षकों का विशेष योगदान
MEU और Curriculum Committee के सदस्यों में उप-प्रधानाचार्य डॉ. उमेश कुमार वर्मा,
डॉ. अजय कुमार सिंह,
डॉ. बीरेन्द्र यादव,
डॉ. अजफर मतीन,
डॉ. बृजेश कुमार,
डॉ. अमित कुमार पटेल का विशेष योगदान रहा।
इन शिक्षकों ने प्रशिक्षण मॉड्यूल, सत्र संचालन और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को नई शिक्षा तकनीकों से परिचित कराया।








