योगी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को फूल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को सीएम योगी ने फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सीएम ने प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल और छत बनाने के निर्देश दिए

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने SIR के विरोध पर टिप्पणी की

लखनऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के आंबेडकर महासभा परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर माथा नवाया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि कुछ अराजकतत्व लोग प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं, जिसे रोकने के लिए पूरे प्रदेश में जहां-जहां प्रतिमाएं लगी हैं, वहां बाउंड्री वॉल और छत बनवाने के निर्देश दिए जाएंगे।

डिप्टी सीएम ने SIR विरोध पर जताया रोष

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के गुंडे SIR से डरे हुए हैं और मतदाता सूची के शुद्धीकरण का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना था कि बाबा साहब ने जो वोट का अधिकार दिया, उसका दुरुपयोग अब SIR के बाद नहीं किया जा सकेगा, इसलिए उनका अस्तित्व खतरे में है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

इस अवसर पर सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, स्वतंत्र प्रभार मंत्री असीम अरुण और मेयर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button