श्रवण धाम क्षेत्र में विराट किसान मेले का तीसरा दिन सम्पन्न

विराट किसान मेले का तीसरा दिन रहा खास

कटेहरी विधायक रहे मुख्य अतिथि

15 दिसंबर तक सोलर पम्प बुकिंग की सुविधा

अम्बेडकरनग। रकृषि निदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कार्ययोजना के तहत जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित चार दिवसीय विराट किसान मेले का शनिवार को तीसरा दिन रहा। श्रवण धाम क्षेत्र में आयोजित यह मेला 4 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025 तक किसानों को आधुनिक खेती, तकनीकी नवाचार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। तीसरे दिन बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और विभिन्न विभागों के स्टालों पर नवीनतम कृषि तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कटेहरी विधायक की उपस्थिति, कृषि विशेषज्ञों ने साझा किए महत्त्वपूर्ण सुझाव
मेले के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महामाया कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. एस.एन. शाही शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना निदेशक, डीआरडीए अनिल सिंह ने की।
कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए विभिन्न विशेषज्ञों ने खाद्यान्न सुरक्षा, आय बढ़ोतरी और स्थायी कृषि पद्धतियों की जानकारी दी। किसानों को बताया गया कि वर्तमान कृषि परिस्थितियों में आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विधियाँ और विविधीकृत खेती अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

कृषि विभाग की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी, 15 दिसंबर तक सोलर पम्प बुकिंग
उप कृषि निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलर पम्प पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग 15 दिसंबर 2025 तक की जा रही है। किसानों को प्रोत्साहित किया गया कि डीजल पम्प की जगह सोलर पम्प अपनाकर सिंचाई में लागत कम करें और बिजली की निर्भरता घटाएं।
इसके साथ ही किसानों को कृषि यंत्रीकरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, सह-फसली बीजों के महत्व और पौधों में सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button