
दिल्ली : दिल्ली की सियासत में आम आदमी पार्टी (AAP) से सात सांसदों के इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राघव चड्डा, संदीप पाठक , अशोक मित्तल और स्वाति मालीवाल समेत कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
सांसदों के फैसले पर बढ़ा विरोध
इन इस्तीफों के बाद AAP कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के खिलाफ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है।
हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन
हरभजन सिंह के संभावित पार्टी छोड़ने की खबर के बीच उनके जालंधर स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने दीवारों पर “गद्दार” लिखकर अपना आक्रोश जताया।
दीवारों पर लिखे नारे
प्रदर्शनकारियों ने ब्लैक स्प्रे पेंट से अंग्रेजी और पंजाबी में नारे लिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोग दीवारों पर लिखने में सफल रहे।
अशोक मित्तल के संस्थान पर भी विरोध
इसी तरह अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के बाहर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और गेट पर “पंजाब का गद्दार” लिख दिया।
सियासी बयानबाजी तेज
इस पूरे घटनाक्रम पर भगवत मन ने भी नाराजगी जताई और कहा कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात किया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम पंजाब और दिल्ली की राजनीति पर बड़ा असर डाल सकता है। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है।









