यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कोटद्वार में बहन को दी सांत्वना

पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पहुंचे। उनका मुख्य उद्देश्य कोटद्वार में अपनी बड़ी बहन कौशल्या देवी को ढांढस बंधाना और बहनोई ओम प्रकाश सिंह रावत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करना था।

ओम प्रकाश रावत, गाड़ी घाट, सिद्धबली रोड के निवासी, आर्मी से रिटायर्ड थे और 2 दिसंबर को जॉली ग्रांट हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया था। उनके तीन बच्चे हैं, जिनकी सभी की शादी हो चुकी है।

सिद्धबली बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना

सीएम योगी आदित्यनाथ सिद्धबली बाबा मंदिर पहुंचे, जहां वार्षिक अनुष्ठान का अंतिम दिन था। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और देवताओं का आह्वान किया। एकादश कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। जागर के दौरान कई पुरुष और महिलाएं देवताओं के प्रभाव में नाचते दिखाई दिए।

जागर के बाद सवामन रोट का भोग लगाया गया और इसे प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

योगी के आगमन से पहले पौड़ी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी थी। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने से पहले क्षेत्र को खाली कराया गया और कई मार्गों पर रूट डायवर्ट किया गया। गाड़ियों की आवाजाही रोकी गई और सुरक्षा घेरा बनाया गया।

सीएम योगी को मंदिर परिसर में लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने स्वागत किया और बाबा के दर्शन के लिए मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button