राकेश किशोर पर कोर्ट में चप्पल से हमला

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले बरेली के वकील राकेश किशोर मंगलवार को दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में हमला का शिकार हुए। हमले में एक महिला वकील ने उन्हें चप्पल से पीटा।

सोशल मीडिया पर वायरल 21 सेकेंड के वीडियो में राकेश किशोर खुद को बचाते और हमलावर से सवाल करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे बार-बार “सनातन धर्म की जय” का नारा भी लगाते दिख रहे हैं। आसपास मौजूद अन्य वकीलों ने उन्हें बचाया और हमलावर को रोका।

राकेश किशोर ने इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने पहले भी पूर्व CJI पर हुए जूता फेंकने के मामले के बाद अपनी जान को खतरे में बताया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने उस मामले में उन्हें माफ कर दिया था और अवमानना की कार्रवाई से इनकार कर दिया था।

इस हमले की वजह और हमलावर की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है। घटना ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा और वकीलों के बीच तनाव बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button