सेबी ने SB एनर्जी डील में प्रणव अडाणी और रिश्तेदारों को क्लीन चिट दी

मुंबई। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अडाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) की SB एनर्जी अधिग्रहण डील (2021) से जुड़े इनसाइडर ट्रेडिंग केस में प्रणव अडाणी और उनके दो रिश्तेदारों को क्लीन चिट दे दी है। 50 पेज के ऑर्डर में सेबी ने कहा कि उनके खिलाफ अनपब्लिश्ड प्राइस सेंसिटिव इनफार्मेशन (UPSI) शेयर करने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

मामले का पूरा विवरण

  • यह केस 3.5 बिलियन डॉलर (31,693 करोड़ रुपए) में SB एनर्जी होल्डिंग्स के अधिग्रहण से जुड़ा था।
  • डील की ऑफिशियल घोषणा 19 मई 2021 को हुई थी।
  • सेबी ने जनवरी से अगस्त 2021 तक के ट्रेड्स की जांच की।
  • नवंबर 2023 में प्रणव अडाणी, कुणाल शाह और नृपाल शाह को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया था। आरोप था कि प्रणव ने गुप्त जानकारी शेयर की और रिश्तेदारों ने उसका फायदा उठाया।

सेबी की जांच और क्लीन चिट

  • 16 मई 2021 को कुणाल और प्रणव के बीच फोन कॉल UPSI शेयर करने के लिए नहीं था।
  • उस दिन मीडिया में SB एनर्जी डील की रिपोर्ट्स आ चुकी थीं, जिससे जानकारी पब्लिक हो गई थी।
  • ट्रेड्स मीडिया रिपोर्ट्स के बाद हुए और सामान्य ट्रेडिंग पैटर्न से मेल खाते थे।
  • शेयर प्राइस का उछाल भी मीडिया रिपोर्ट्स के बाद शुरू हुआ।
  • सेबी ने कहा कि आरोप साबित नहीं होते, इसलिए कोई पेनाल्टी या डायरेक्शन नहीं दी जाएगी।

अन्य लोगों को भी क्लीन चिट

  • एक अलग 63 पेज के ऑर्डर में सेबी ने विनोद बहेटी, तरुण जैन, राजतरु एंटरप्राइजेस और MC जैन इन्फोसर्विसेस को भी इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोपों से मुक्त किया।
  • यह ट्रेड्स भी SB एनर्जी डील से जुड़े थे।

शेयर रियलिटी और मार्केट रिएक्शन

  • 19 मई 2021 को AGEL ने स्टॉक एक्सचेंज पर SB एनर्जी के 100% शेयर खरीदने का एग्रीमेंट अनाउंस किया।
  • अनाउंसमेंट के दिन शेयर 3.75% बढ़ा, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स से पहले ही मार्केट रिएक्ट कर चुका था।
  • 18 मई को क्लोजिंग ₹1,198.75, 19 मई को ₹1,243.65।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button