लखनऊ में सड़क हादसा: चाय पी रहे युवक पर फॉर्च्यूनर चढ़ी

लखनऊ में सड़क किनारे चाय पी रहे युवक को फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर

उछलकर 50 फीट दूर गिरा युवक, गाड़ी चढ़ने से मौके पर मौत

हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार

लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे चाय पी रहे युवक सुनील कुमार पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर करीब 50 फीट दूर जा गिरा। घटना के दौरान गाड़ी चालक भागते हुए अनजाने में युवक के पेट पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा का झंडा लगी फॉर्च्यूनर को जब्त कर लिया। जांच में पता चला कि गाड़ी पूर्व राज्यमंत्री और विधायक जंगबहादुर सिंह की बहू की है।

युवक की पहचान और हालात
मृतक सुनील कुमार सीतापुर के रहने वाले थे और हाईकोर्ट में मुंशी थे। वह शनिवार सुबह करीब 6 बजे चाय पीने घर से निकले थे। हादसा फैजाबाद रोड की तरफ से तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर के आने के दौरान हुआ।

पुलिस कार्रवाई
इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि चालक मनोज कुमार को हिरासत में लिया गया है। उसके साथ 14 साल का नाबालिग भी मौजूद था। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मृतक के बड़े भाई गोपाल ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी सरिता और दो बच्चे श्रवण और समर्थ हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *