बिजनौर में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

परिवार में मचा कोहराम

  • बिजनौर में ट्रेन हादसे में महिला की मौत
  • लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला
  • गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र में बकली फाटक के पास मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरनपुर गढ़ी गांव की रहने वाली थी महिला

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नजीबाबाद थाना क्षेत्र के पूरनपुर गढ़ी गांव निवासी कविता देवी पत्नी जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि कविता देवी पिछले कई वर्षों से अपनी ननद के पास रह रही थीं।

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, देर रात कविता देवी बकली फाटक से कुछ आगे रेलवे ट्रैक पर पहुंचीं। इसी दौरान वहां से गुजर रही लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। ट्रेन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार में पसरा मातम

पुलिस ने बताया कि मृतका के चार बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button