यूट्यूबर पर प्राथमिक विद्यालय की टीचर को ब्लैकमेल करने का आरोप

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय रामआसरे पुरवा की असिस्टेंट टीचर नम्रता सिंह ने यूट्यूबर और उसकी टीम पर जबरन स्कूल में घुसकर वीडियो बनाने, धमकी देने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। टीचर ने बताया कि यूट्यूबर ने फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और उसे डिलीट करने के एवज में 1.5 लाख रुपए की मांग की।

घटना का विवरण
नम्रता सिंह बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। उनका कहना है कि 8 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2:40 बजे एक यूट्यूबर अपने कैमरामैन के साथ बिना अनुमति स्कूल परिसर में घुस गया। उस समय स्कूल में अनुदेशक राजेंद्र शुक्ला और टीचर सरिता सिंह मौजूद थीं। यूट्यूबर ने टीचर को धमकाते हुए जबरन वीडियो रिकॉर्ड किया।

बच्चों से झूठे बयान लिए गए
टीचर ने आरोप लगाया कि यूट्यूबर ने छुट्टी के बाद बच्चों को बहला-फुसला कर झूठे बयान दिलवाए ताकि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा सके। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और बदनाम करने की कोशिश की गई।

ब्लैकमेलिंग और पुलिस शिकायत
नम्रता ने बताया कि 9 दिसंबर की सुबह वीडियो देखने के बाद उन्होंने कैमरामैन से संपर्क कर इसे हटाने को कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दोपहर 2:13 बजे यूट्यूबर टीम के एक सदस्य ने अनुदेशक राजेंद्र शुक्ला के मोबाइल नंबर पर कॉल कर वीडियो हटाने के एवज में 1.5 लाख रुपए की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button