सेंसेक्स 534 अंक टूटा, निफ्टी भी 167 अंक लुढ़का

मुंबई। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 16 दिसंबर को शेयर बाजार में कमजोरी रही। सेंसेक्स 534 अंक गिरकर 84,680 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 167 अंक की गिरावट रही और यह 25,860 के स्तर पर आया।

शेयरों का प्रदर्शन:

  • सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट, एक्सिस बैंक और जोमैटो में करीब 5% की गिरावट।
  • टाइटन और एयरटेल के शेयर लगभग 2% ऊपर बंद हुए।
  • निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावट।
  • NSE के बैंकिंग, रियल्टी, मेटल, ऑटो और फार्मा सेक्टर के शेयर लुढ़के, जबकि मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयर बढ़त में रहे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार:
15 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.086% गिरकर 48,416 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.59% और S&P 500 0.16% नीचे बंद हुए।

KSH इंटरनेशनल का IPO:
आज से KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO खुल गया। निवेशक इस इश्यू में 18 दिसंबर तक हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी इस IPO के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसमें 420 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे।

  • Related Posts

    पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

    नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

    Continue reading
    गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

    गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *