भोपाल। चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की। इस लिस्ट के अनुसार राज्य की वोटर सूची से 42.74 लाख नाम हटाए गए हैं, जिनमें 19.19 लाख पुरुष और 23.64 लाख महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 8.40 लाख नाम ऐसी हैं जिनकी मैपिंग नहीं हुई है।
ड्राफ्ट लिस्ट जारी होते ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें देखने को मिलीं। EPIC नंबर डालने पर कैप्चा दिख रहा है, लेकिन डिटेल सब्मिट करने पर उपलब्ध नहीं हो रही। मोबाइल नंबर डालने पर ही वोटर डिटेल खुल रही है।
चुनाव आयोग आज केरल, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की ड्राफ्ट लिस्ट भी प्रकाशित करेगा। छत्तीसगढ़ में भी लाखों नाम हटाए जाने की संभावना है।
इससे पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी। इन राज्यों में कुल 2 करोड़ 70 लाख से अधिक नाम ड्राफ्ट रोल से हटाए गए। इनमें सबसे ज्यादा 97 लाख तमिलनाडु से, 73 लाख गुजरात से और 58 लाख पश्चिम बंगाल से हटाए गए हैं।








