राहुल गांधी ने केरल की नर्सों की सराहना की

नई दिल्ली/कोझिकोड: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने एक जनसभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए केरल की नर्सों की सराहना की। उन्होंने बताया कि Sonia Gandhi की तबीयत खराब होने के कारण वे कोझिकोड नहीं जा सके और अस्पताल में ही रहकर उन्हें संबोधित करना पड़ा।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भावुक होते हुए कहा, “मैं अस्पताल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। हर बेटे की तरह मैं भी उनकी सेहत को लेकर चिंतित हूं।”

नर्स की सेवा का किया जिक्र

राहुल गांधी ने विशेष रूप से केरल की एक नर्स का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी की बहुत अच्छी देखभाल की, जिससे परिवार को काफी राहत मिली। उन्होंने इसे केरल की पहचान बताते हुए वहां के स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ की।

केरल की नर्सों की बड़ी संख्या

आंकड़ों के अनुसार, केरल में करीब 5 लाख नर्सें रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा देशभर में 10 लाख से अधिक और विदेशों में 20 लाख से ज्यादा केरल की नर्सें सेवाएं दे रही हैं।

चुनावी नजरिए से भी अहम बयान

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी द्वारा नर्स समुदाय का जिक्र चुनावी रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है। केरल में 9 अप्रैल को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में इस वर्ग को साधने की कोशिश के रूप में इसे देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button