लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का जोरदार प्रदर्शन

बांग्लादेश राष्ट्रपति की तस्वीर जलाकर जताया विरोध

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार रोकने की मांग

KGMU के आरोपी डॉ. रमीज के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने बुधवार को लखनऊ में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की तस्वीर जलाई और जूतों से रौंदा। इस दौरान प्रधानमंत्री से बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हत्याओं को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाने की मांग की गई।

KGMU के आरोपी डॉ. रमीज पर प्रदर्शन
प्रदर्शन के दौरान KGMU के धर्मांतरण के आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज का भी जमकर विरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने उसकी फांसी की मांग की। इसके साथ ही ‘बांग्लादेश मुर्दाबाद’ और ‘लव जिहाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए।

मांगें और आरोप
राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि बांग्लादेश में हजारों अल्पसंख्यकों की हत्या हुई है, विशेष रूप से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। मंदिर तोड़े जा रहे हैं और धर्म के आधार पर हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हत्यारोपियों को सरकार संरक्षण दे रही है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वहां मौजूद हिंदुओं को भारत लाया जाए और भारत में रहने वाले लाइसेंसी हिंदुओं को बांग्लादेश भेजा जाए।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *