जालंधर में ज्वेलरी शॉप पर लूट की कोशिश

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी

व्यापारियों ने सुरक्षा बढ़ाने और पुलिस गश्त की मांग की

जालंधर (पंजाब)। पंजाब के जालंधर वेस्ट के व्यस्त इलाके में रविवार को ज्वेलरी शॉप पर लूट की कोशिश हुई। दो नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर दुकान में घुसे और शॉप मालिक और उनकी पत्नी से ज्वेलरी लूटने की कोशिश की।

साहसिक प्रतिक्रिया

शॉप मालिक और उनकी पत्नी ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का सामना किया। वे हथियारों से डरें नहीं और काउंटर पर चढ़कर बदमाशों को दरवाजे के बाहर धकेल दिया

घटना सीसीटीवी में कैद

पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। पुलिस इस फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

व्यापारियों की चिंता और सुरक्षा मांग

भरे बाजार में हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत फैल गई है। उन्होंने पुलिस गश्त और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। मौके पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button