
पुतले को जूते-चप्पल की माला पहनाकर पैरों से कुचला
प्रदर्शनकारियों ने ‘बांग्लादेश मुर्दाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए
बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग
लखनऊ। लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके पहले उन्होंने दारुल सफा से हजरतगंज चौराहे तक मार्च निकाला। प्रदर्शन में पुतले को जूते-चप्पल की माला पहनाई गई और पैरों से कुचला गया।
कार्यकर्ताओं ने ‘बांग्लादेश मुर्दाबाद’ और ‘बांग्लादेशी मुसलमान भारत छोड़ो’ के नारे लगाए। जमीन पर बैठकर वंदे भारत और भारत माता के जयकारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने योगी जी संघर्ष करो और कमलेश तिवारी अमर रहो के नारे भी लगाए।
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिन्हा ने कहा कि किसी भी देश में हिंदुओं के प्रति अन्याय होने पर भारत सरकार का नैतिक दायित्व है कि वह विरोध दर्ज कराए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा ने बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी देश घोषित करने की आवश्यकता जताई। प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा के विरोध में बिजली और आयात-निर्यात पर तत्काल रोक लगाना सबसे सही कदम होगा।








