संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ मनाया गया कार्यक्रम

अम्बेडकरनगर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया और इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले नेताओं को नमन किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस देश के लोकतांत्रिक संघर्ष, आजादी और संविधान निर्माण की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों की आवाज बनकर देश को एकजुट रखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हर दौर में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के लिए संघर्ष किया है।

संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा का संकल्प

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, पूर्व सभासद द्विजेंद्र नारायण शुक्ला, उदयभान मिश्र राजबहादुर, डॉ सतीश चन्द्र प्रजापति, चिंताहरण पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर मो जियाउद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर असगर अली, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा और मो हाजी सलीम ने कहा कि स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने यह संकल्प लिया है कि संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस हर परिस्थिति में संघर्ष करती रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button