अकोला में 33वां चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

आगरा। जगनेर रोड स्थित अकोला कस्बे में सोमवार को 33वां चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्रीय मंत्री राहुल चौधरी और आयोजक अजय राज चाहर ने फीता काटकर किया।

मुख्य अतिथि राहुल चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में मदद करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट को ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का एक सशक्त माध्यम बताया।

उद्घाटन मैच ओल्ड इज गोल्ड क्रिकेट क्लब और उजरई क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उजरई की टीम 19वें ओवर में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भानु ने 29 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओल्ड इज गोल्ड क्रिकेट क्लब की टीम 14 ओवर में 66 रन पर ऑल आउट हो गई। गेंदबाज भानु ने 4 ओवर में केवल 7 रन देकर 3 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। उजरई क्रिकेट क्लब ने यह मैच 54 रनों से जीत लिया।

इस अवसर पर संयोजक दीपू काका, राहुल जोशी, अजय चौधरी, उपाध्यक्ष जयकर, पुष्पेंद्र मुखिया, विज्जो हलवालदार, सुरज रैना और भूपेंद्र लवानिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में रवि बोपारा और राजकुमार चाहर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button