ग्रेटर नोएडा में दंपत्ति पर ट्रैजेडी: पति ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

ग्रेटर नोएडा में पति ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

13 साल के वैवाहिक जीवन में झगड़े का खौफनाक अंजाम

पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर 5-7 वार किए

ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र की गौर सोसाइटी में रविवार को किराए के घर में 33 वर्षीय अनिल ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी अनीता की धारदार हथियार से हत्या कर खुद फांसी लगा ली। घटना के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है।

पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचा, जहां पत्नी का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था और पति फंदे पर लटका हुआ था। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए।

जानकारी के अनुसार, अनिल और अनीता मूल रूप से एटा के रहने वाले थे और एक महीने पहले ही किराए के घर में आए थे। दोनों की 13 साल पहले शादी हुई थी और संतान नहीं थी। झगड़े का कारण इसी बात को बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, पति ने पत्नी पर 5 से 7 वार किए और उसके तुरंत बाद खुद भी गंभीर रूप से घायल होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच जारी है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *