लखनऊ एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण उड़ानों में देरी

लखनऊ। उत्तर भारत में घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मंगलवार को कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें देर से संचालित हुईं। रनवे पर विजिबिलिटी कम होने से लैंडिंग और टेकऑफ प्रभावित हुए, पायलटों को लो-विजिबिलिटी प्रोसीजर के तहत उड़ानें संचालित करनी पड़ी।

आने वाली फ्लाइटों में OV 705 (मस्कट), XY 896 (दम्माम), IX 1026 (मुंबई), XY 333 (रियाद) और IX 194 (दुबई) कई घंटे देरी से पहुंचीं। प्रस्थान उड़ानों में भी IX 2173 (दिल्ली), 6E 758 (दिल्ली) और S5 229 (जर्ग) में देरी देखी गई।

यात्रियों को विमान के भीतर और टर्मिनल में लंबा इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने और समय पर जानकारी न मिलने की शिकायत भी की। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि कोहरे के कारण सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई, इसलिए शेड्यूल में बदलाव हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button