CFR रिपोर्ट: 2026 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावना

अमेरिका के थिंक टैंक CFR ने 2026 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की संभावना जताई

कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि की आशंका

10 मई के संघर्ष विराम के बाद दोनों देशों ने हथियारों की खरीद तेज की

नई दिल्ली। अमेरिका के बड़े थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) ने अपनी हालिया रिपोर्ट ‘कॉन्फ्लिक्ट्स टू वॉच इन 2026’ में चेतावनी दी है कि अगले वर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, कश्मीर में बढ़ती आतंकी गतिविधियां और हथियारों की दौड़ दोनों देशों के बीच टकराव का जोखिम बढ़ा सकती हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष होने पर इसका असर अमेरिकी हितों पर भी पड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल जम्मू-कश्मीर में कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ है, लेकिन खुफिया एजेंसियों के अनुसार इस सर्दी में जम्मू क्षेत्र में 30 से अधिक पाकिस्तानी आतंकी सक्रिय हैं।

भारत ने 10 मई को हुए संघर्ष विराम के बाद अपनी सैन्य तैयारियों को और मजबूत किया है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने हाल ही में 79 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदे मंजूर किए हैं, जिनमें ड्रोन, एयर-टू-एयर मिसाइल और गाइडेड बम शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान ने चीन और तुर्किये से नए ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए बातचीत शुरू की है, ताकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सामने आई कमजोरियों को दूर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button