आगरा में चांदी स्क्रैप लूट के बदमाशों से पुलिस मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

आगरा। महताब बाग के पास गुरुवार देर रात आगरा पुलिस और चांदी स्क्रैप लूट के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए और एक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश बबलू उर्फ बिल्ला यादव और नितिन को गोली लगी है। उनका साथी रंजीत प्रजापति मौके पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से करीब 35 किलो स्क्रैप, दो तमंचे (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और लूट में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई।

यह स्क्रैप 25 दिसंबर 2025 को हुई लूट का हिस्सा था, जिसमें नुनिहाई रोड पर बदमाशों ने मारपीट कर स्कूटी सहित करीब 50 किलो स्क्रैप लूट लिया था।

घायल बदमाशों को पुलिस सुरक्षा में एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। पुलिस अब शेष लूटे गए स्क्रैप, स्कूटी और फरार अभियुक्त सोहिल उर्फ राजू मालिक और भोला पुत्र महेंद्र सिंह की तलाश में दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button