घने कोहरे में हाईवे हादसा, दो दोस्तों की मौत

बाराबंकी। हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में लखनऊ–बनारस हाईवे पर घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। देर रात खरसतिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर लखनऊ जाते समय दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान अरुण कुमार रावत (28) पुत्र शिव प्रसाद और रामू कुमार रावत (करीब 40) पुत्र ननकू के रूप में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल (यूपी 41 एवी 9511) से घर लौट रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button