ट्रेन के नीचे लेटकर बनाया वीडियो- वायरल होते ही पहुंचा जेल

  • फेसबुक पर स्टंट वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई

  • पटरियों पर लेटकर बनाया फर्जी वीडियो, वायरल होते ही मच गया हड़कंप

  • युवक ने एडिटेड वीडियो बताकर स्टंट से किया इनकार, पुलिस जांच जारी

गुवाहाटी। हैलाकांडी ज़िले में पापुल अलोम बरभुइया (27) नामक युवक ने ट्रेन की पटरियों पर लेटकर खतरनाक स्टंट किया और उसका वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। 31 सेकंड का यह वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 8 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पापुल ने दावा किया कि ट्रेन वाला हिस्सा इंटरनेट से लिया गया और वीडियो एडिट किया गया था। उसने अगले दिन दूसरा वीडियो पोस्ट कर लोगों से ऐसे स्टंट न करने की अपील भी की।

पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। पापुल खुद को वीडियो गेम प्रोग्रामर बताता है और बेंगलुरु का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button