हंसवर में महिला की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के नईकी बस्ती में शुक्रवार शाम एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घर में अकेली थी महिला, शाम चार बजे के आसपास की घटना

हंसवर की नईकी बस्ती निवासी सुमन देवी, पत्नी दिनेश, उम्र लगभग 35 वर्ष, शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गईं। उस समय घर पर कोई अन्य मौजूद नहीं था। बताया गया कि महिला की मौत की जानकारी तब हुई जब पति काम से लौटकर घर पहुंचा।

पति मजदूरी कर चलाता है परिवार

मृतका के पति दिनेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को वह किसी काम से अकबरपुर गया हुआ था। जब वह वापस लौटा और कमरे में पहुंचा तो पत्नी को अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से महिला को नीचे उतारा गया और स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button