रसूलपुर बाकरगंज ग्रामसभा में विकास कार्यों पर उठे सवाल

अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र की रसूलपुर बाकरगंज ग्रामसभा में कराए गए विकास कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद अधिकांश कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी संबंधित अधिकारी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बाउंड्री वॉल निर्माण वर्षों से अधूरा

ग्रामीणों के अनुसार ग्रामसभा में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित बाउंड्री वॉल का निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका है। बताया गया कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद उसे बीच में ही छोड़ दिया गया, लेकिन अभिलेखों में कार्य पूर्ण दिखाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि स्थल पर न तो पूरी दीवार मौजूद है और न ही निर्माण से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं।

अन्य कार्यों पर खर्च, लेकिन जमीन पर नहीं दिखे

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा में कूड़ेदान की स्थापना, शौचालय मरम्मत, नाली और खड़ंजा निर्माण तथा चक रोड से जुड़े कार्यों पर करीब 10 लाख रुपये का व्यय दर्शाया गया है। इसके बावजूद अधिकांश कार्य गांव में कहीं नजर नहीं आते। कई स्थानों पर नाली अधूरी है तो कहीं निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button