लखनऊ के रोबोट रेस्टोरेंट में नूडल्स में कॉकरोच, परिवार परेशान

लखनऊ के रोबोट रेस्टोरेंट में नूडल्स में कॉकरोच, परिवार परेशान

मैनेजर ने मामले को टालने की कोशिश की, बाद में माफी मांगी

परिवार ने एफएसडीए से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की

लखनऊ। अलीगंज स्थित रोबोट रेस्टोरेंट में बुधवार रात एक परिवार के जन्मदिन के जश्न के दौरान परोसे गए नूडल्स में कॉकरोच निकलने से हड़कंप मच गया। परिवार ने बताया कि यदि समय रहते यह दिखाई न देता तो किसी की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ सकती थी।

परिवार के सदस्य आशुतोष ने कहा कि रेस्टोरेंट के मैनेजर ने पहले मामले को टालने की कोशिश की और कहा कि “दूसरा ऑर्डर ले लीजिए और इसे यहीं खत्म कर दीजिए।” बाद में माफी मांगी गई, लेकिन परिवार इस रवैये से आहत है।

घटना के समय रेस्टोरेंट में मौजूद अन्य ग्राहकों ने भी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि रोबोट रेस्टोरेंट जैसे बड़े प्रतिष्ठान से इस तरह की लापरवाही की उम्मीद नहीं की जा सकती।

पीड़ित परिवार ने एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) लखनऊ से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button