कानपुर में पति ने लव-मैरिज के 4 महीने बाद पत्नी की हत्या की

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी सचिन सिंह (22) ने रोते हुए इंस्पेक्टर से कहा कि उसने अपनी पत्नी श्वेता का गला घोट दिया और लाश घर पर कंबल में लिपटी पड़ी है।

सचिन ने पुलिस को बताया कि हत्या के चार घंटे तक वह इधर-उधर भटकता रहा और भागने की कोशिश की, लेकिन बाद में सरेंडर करने का फैसला किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां कमरे में चारपाई पर कंबल में श्वेता की लाश मिली।

सचिन फतेहपुर जिले के मोहनपुर गांव का निवासी है। उसने बताया कि चार महीने पहले उसने श्वेता से घरवालों की नाराजगी के बावजूद कोर्ट मैरिज की थी। दोनों पहले सूरत में प्राइवेट फैक्ट्री में रहे, फिर कानपुर लौट आए और महाराजपुर के रूमा में किराए के कमरे में रहने लगे।

सचिन ने बताया कि उसने पत्नी पर शक किया क्योंकि उसके खाते में पैसे आए थे। जब उसने पूछताछ की तो श्वेता ने कहा कि नानी ने पैसे भेजे हैं। शुक्रवार को वह उसे रंगे हाथ पकड़ने पर गुस्से में आ गया और वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button