मऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियां तेज

अंबेडकर पार्क में होगा मुख्य कार्यक्रम

मऊ। जनपद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें योग सप्ताह और मुख्य योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सीडीओ ने 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के लिए अंबेडकर पार्क, भुजौटी, मऊ को निर्धारित स्थल घोषित किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर दरी, टेंट, पेयजल, ध्वनि विस्तारक यंत्र, प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट, चिकित्सा सुविधा तथा स्वच्छता जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया।

सीडीओ ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में 15 जून से 20 जून, 2026 तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तहसील, विकासखंड, ग्राम पंचायतों तथा विभिन्न विभागीय कार्यालयों में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button